Monday 16 October 2017

संगीत सोम ने ताजमहल को भारतीय संस्कृति पर कलंक’ बताते हुए कहा है कि इसका निर्माण गद्दारों ने किया था

यूपी के सरधना से बीजेपी विधायक संगीत सोम ने ताजमहल को लेकर विवादित बयान दिया है। संगीत सोम ने उत्तर प्रदेश पर्यटन की बुकलेट में जगह नहीं दिए जाने को लेकर कहा कि कुछ लोग इस बात से चिंतित हैं कि ताजमहल को यूपी के ऐतिहासिक स्थानों की सूची से हटा दिया गया। लेकिन किस इतिहास की बात कर रहे हैं हम? जिस शख्स (शाहजहां) ने ताजमहल बनवाया था, उसने अपने पिता को कैद कर लिया था। वह हिन्दुओं का कत्लेआम करना चाहता था।
सोम ने कहा कि अगर यही इतिहास है, तो हमें बेहद दुख है। उन्होंने कहा, हम इतिहास बदल डालेंगे। संगीत सोम ने ताजमहल को भारतीय संस्कृति पर कलंक’ बताते हुए कहा है कि इसका निर्माण गद्दारों ने किया था। संगीत सोम ने मुगल बादशाहों बाबर, औरंगज़ेब और अकबर को गद्दार बताते हुए कहा कि हम गारंटी देते हैं कि उनके नाम इतिहास से मिटा दिए जाएंगे।
बता दें कि हाल ही में यूपी टूरिज़्म के प्रसार से संबंधित एक बुकलेट से ताजमहल को हटा दिए जाने पर काफी विवाद हुआ था। विपक्षी दलों ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर जानबूझकर ताजमहल का नाम हटाने का आरोप लगाया था। हालांकि योगी सरकार की तरफ से कहा गया था कि ताजमहल हमारी सांस्कृतिक विरासत है। बुकलेट से ताजमहल का नाम गलती से हट गया होगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts